लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के बिना जीता बार्सिलोना, एटलेटिको ने मजबूत की बढ़त

By भाषा | Updated: January 25, 2021 10:13 IST

Open in App

मैड्रिड, 25 जनवरी (एपी) बार्सिलोना ने निलंबित लियोनेल मेस्सी के बिना लगातार दूसरी जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से तीसरा स्थान हासिल किया जबकि एटलेटिको मैड्रिड ने अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त सात अंक तक पहुंचा दी।

बार्सिलोना ने एल्ची को 2-0 से हराया। फ्रेंकी डि जोंग ने 39वें मिनट में गोल किया और फिर 89वें मिनट में रिक्वी पुइग के गोल में मदद की। बार्सिलोना की लीग में यह लगातार चौथी जीत है। मेस्सी पर विरोधी टीम के खिलाड़ी से हाथापाई करने के लिये दो मैच का प्रतिबंध लगा है।

इस जीत से बार्सिलोना के 19 मैचों में 37 अंक हो गये हैं और वह सेविला से एक स्थान आगे हो गया है। वह हालांकि शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से 10 और रीयाल मैड्रिड से तीन अंक पीछे है।

एटलेटिको ने लगातार दूसरे मैच में पिछड़ने के बाद वापसी की और वेलेंसिया को 3-1 से हराया। इससे उसके 18 मैचों में 47 अंक हो गये हैं जो दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से सात अंक अधिक हैं।

एटलेटिको की तरफ से जोओ फेलिक्स, लुई सुआरेज और एंजेल कोरिया ने गोल किये। उसने पिछले मैच इबार के खिलाफ भी पिछड़ने के बाद वापसी करके जीत हासिल की थी। वेलेंसिया ने 11वें मिनट में उरोस रेसिच के गोल से बढ़त बना दी थी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

सेल्टा विगो और इबार के बीच खेला गया मैच 1-1 से बराबर छूटा जबकि ओसासुना ने ग्रेनाडा पर 3-1 से जीत दर्ज की। ओसासुना की यह पिछले 13 मैचों में पहली जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!