लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना जीता

By भाषा | Updated: March 7, 2021 11:19 IST

Open in App

बार्सिलोना, सात मार्च (एपी) लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा।

मेस्सी ने खेल के 30वें मिनट में जोर्डी अल्बा के लिये गेंद बनायी जिससे बार्सिलोना 1-0 से बढ़त हासिल करने में सफल रहा। इसके बाद 83वें मिनट में 18 वर्षीय इलेक्स मोरिबा ने उनके खूबसूरत पास पर दूसरा गोल दागा।

बार्सिलोना लीग में पिछले 16 मैचों से अजेय है और उसके 26 मैचों में 56 अंक हो गये हैं। वह एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे है जिसने अभी तक 24 मैच खेले हैं। रीयाल मैड्रिड 25 मैचों में 53 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

अन्य मैचों में एल्ची ने सेविला को 2-1 से, वल्लाडोलिड ने गेटाफे को 2-1 से और कैडिज ने इबार को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!