लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के दो गोल से बार्सीलोना जीता

By भाषा | Updated: May 3, 2021 11:12 IST

Open in App

मैड्रिड, तीन मई (एपी) लियोनल मेस्सी के दो गोल की बदौलत बार्सीलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेलेंसिया को 3-2 से हराकर ला लीगा फुटबॉल खिताब की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

बार्सीलोना की ओर से मेस्सी ने 57वें और 69वें मिनट में गोल दागे जबकि एंटोनी ग्रिजमैन ने 63वें मिनट में गोल किया।

वेलेंसिया की ओर से गैब्रिएल पोलिस्ता (50वें मिनट) और कार्लोस सोलर (83वें मिनट) ने गोल किए।

इस जीत से बार्सीलोना के 34 मैचों में 74 अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे है।

बार्सीलोना की टीम अगर अगले सप्ताहांत होने वाले मुकाबले में एटलेटिको को हरा देगी तो मौजूदा सत्र में पहली बार शीर्ष पर पहुंच सकती है।

अन्य मैचों में विलारीयाल घरेलू मैदान पर गेटाफे को 1-0 से हराकर छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि सातवें स्थान पर मौजूद रीयाल बेटिस को वेलाडोलिड ने 1-1 से बराबरी पर रोका। बार्सीलोना को हराने वाले ग्रेनाडा को हालांकि केडिज के खिलाफ 0-1 से हार झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!