लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना ने कोच कोमैन को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:05 IST

Open in App

मैड्रिड, 28 अक्टूबर (एपी) बार्सिलोना ने अपनी टीम के एक और खराब प्रदर्शन और एक और हार के बाद अपने मुख्य कोच रोनाल्ड कोमैन को बर्खास्त कर दिया।

लियोनेल मेस्सी के बार्सिलोना छोड़ने के तीन महीने बाद कोमैन को बर्खास्त किया गया क्योंकि टीम पिछले कुछ समय से लगातार संघर्ष कर रही थी।

बार्सिलोना ने बुधवार को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रायो वालेकानो के हाथों 1-0 की हार के तुरंत बाद कोमैन को हटाने की घोषणा की। इससे पहले रविवार को रीयाल मैड्रिड ने भी बार्सिलोना को उसके घरेलू मैदान कैंप नोउ पर 2-1 से हराया था।

कप्तान सर्गियो बासक्वेट्स ने इस घोषणा से पहले कहा था कि टीम के खराब प्रदर्शन के लिये केवल कोमैन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी इसके लिये जिम्मेदार हैं।’’

बार्सिलोना के स्पेनिश लीग में अभी 10 मैचों में 15 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है। टीम ने इस सत्र में जो पांच मैच गंवाये उनमें चैंपियन्स लीग में बायर्न म्यूनिख से मिली 3-0 की हार भी शामिल है।

कोमैन 15 महीने तक बार्सिलोना के कोच रहे। इस बीच टीम ने 67 मैच खेले जिनमें से उसे 39 में जीत और 16 में हार मिली। बाकी 12 मैच ड्रा रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!