लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड से ‘क्लासिको’ में हारी बार्सीलोना

By भाषा | Updated: October 25, 2021 10:15 IST

Open in App

बार्सीलोना, 25 अक्टूबर (एपी) लियोनेल मेस्सी के जाने के बाद रीयाल मैड्रिड के खिलाफ ला लिगा के पहले ‘क्लासिको’ मैच में बार्सीलोना को 2 . 1 से पराजय झेलनी पड़ी जिसके बाद नाराज दर्शकों ने कोच रोनाल्ड कोमैन की कार को घेर लिया और उनके खिलाफ नारे भी लगाये ।

कोरोना महामारी के बाद यह पहला क्लासिको था जो 86000 दर्शकों के सामने खेला गया ।

कोच के साथ हुई बदसलूकी की क्लब ने निंदा की है और भविष्य में ऐसी घटना का दोहराव नहीं होने के लिये कड़ी कार्रवाई की बात भी कही है ।

बार्सीलोना इस सत्र में बड़े प्रतिद्वंद्वियों से सारे मैच हार चुकी है । क्लब की आर्थिक अड़चनों के कारण मेस्सी और अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी चले गए । अब टीम ला लिगा में शीर्ष पर काबिज रीयाल सोशिदाद से छह अंक पीछे नौवे स्थान पर है। मैड्रिड दूसरे स्थान पर है जबकि सोशिदाद ने एटलेटिको मैड्रिड से 2 . 2 से ड्रॉ खेलकर शीर्ष स्थान कायम रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!