लाइव न्यूज़ :

बार्सीलोना के पास कोच पद के लिए जावी हर्नांडेज के अलावा और भी विकल्प: लोपार्टा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:34 IST

Open in App

बार्सीलोना, 29 अक्टूबर (एपी) बार्सीलोना फुटबॉल क्लब अध्यक्ष जोआन लापोर्टा ने शुक्रवार को कहा कि टीम कोच के पद के लिए अपने पूर्व खिलाड़ी जावी हर्नांडेज के अलावा अन्य संभावित नामों पर विचार कर रही है, जो कि रोनाल्ड कोमैन की जगह लेंगे।

लोपार्टा ने बिना किसी का नाम लिये कहा, ‘‘ जावी का नाम चर्चा में है लेकिन बार्सीलोना के पास और भी विकल्प हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने जावी के बारे में जो कुछ भी कहा, उससे मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। वह एक दिन बार्सीलोना के कोच बनेंगे, और मैं यह भी चाहूंगा कि जब तक मैं प्रभारी हूं, तब तक वह बने रहें। लेकिन मैं यह नहीं बता सकता हूं कि ऐसा कब होगा।’’

जावी अभी कतर के क्लब अल साद को कोचिंग दे रहे हैं। यह दिग्गज पूर्व खिलाड़ी इससे पहले जनवरी 2020 में बार्सीलोना को कोचिंग का पेशकश ठुकरा चुका है।

बार्सीलोना ने टीम के एक और खराब प्रदर्शन तथा हार के बाद अपने मुख्य कोच रोनाल्ड कोमैन को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह रिजर्व टीम के कोच सेर्गी बारजुआन को अस्थाई तौर पर टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!