लाइव न्यूज़ :

बार्सीलोना के प्रशंसकों ने नये कोच जावी का कैप नाउ में स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:42 IST

Open in App

मैड्रिड, आठ नवंबर (एपी)  बार्सीलोना के नये कोच के रूप में जावी हर्नांडेज का स्वागत करने के लिए हजारों प्रशंसक कैंप नाउ पहुंचे, जिन्हें उम्मीद है कि इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की देखरेख में टीम के प्रदर्शन में सुधार आयेगा।

दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का साथ छूटने के बाद स्पेन की इस शीर्ष घरेलू फुटबॉल टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आयी है।  

इस 41 साल के कोच के साथ क्लब ने जून 2024 तक का करार किया है। वह क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्टा के साथ टीम के घरेलू मैदान कैंप नाउ पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने शोर मचाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

जावी ने प्रशंसकों से कहा, ‘‘ मैं काफी उत्साहित हूं। हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्लब हैं और हम सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। हमारी टीम हार या ड्रॉ से संतुष्ट नहीं हो सकती। हमें हर मैच को जीतना है।’’

बार्सीलोना ने टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कोच रोनाल्ड कोमैन को बर्खास्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!