डेपाय के गोल से बार्सीलोना ने जीत का इंतजार खत्म किया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 10:11 IST2021-11-28T10:11:57+5:302021-11-28T10:11:57+5:30

Barcelona end their wait for victory with Depay's goal | डेपाय के गोल से बार्सीलोना ने जीत का इंतजार खत्म किया

डेपाय के गोल से बार्सीलोना ने जीत का इंतजार खत्म किया

बार्सीलोना, 28 नवंबर (एपी) मेम्फिस डेपाय के गोल की मदद से बार्सीलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में शनिवार को यहां विलारीयाल को 3-1 से हराकर जीत का इंतजार खत्म किया।

विलारीयाल की टीम ने बराबरी हासिल कर ली थी लेकिन नीदरलैंड के स्ट्राइकर डेपाय ने गोल दागकर ला लीगा में अपनी टीम के जीत के सबसे लंबे इंतजार को खत्म किया।

बार्सीलोना की ओर से फ्रेंकी डि जोंग (48वें मिनट), डेपाय (88वें मिनट) और फिलिप कोटिन्हो (90 प्लस चार मिनट) ने गोल दागे जबकि विलारीयाल की ओर से एकमात्र गोल सैमुअल चुकवुएज ने 76वें मिनट में किया।

इस जीत के बावजूद बार्सीलोना की टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है लेकिन उसके और शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड के बीच का अंतर सात अंक का ही रह गया है।

विलारीयाल की टीम 12वें स्थान पर चल रही है।

दिन के अन्य मैचों में रेयो वालेकानो ने वेलेंसिया को 1-1 से बराबरी पर रोका जबकि इयागो अस्पास और सेंती मिना के गोल की बदौलत सेल्टा विगो ने अलावेस को 2-1 से हराया। बर्फबारी और सर्द मौसम के कारण सेल्टा विगो और अलावेस के बीच मुकाबला पीली गेंद से खेला गया।

मालोर्का और गेटाफे के बीच मुकाबला गोल रहित बराबर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Barcelona end their wait for victory with Depay's goal

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे