लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में बांग्लादेश की कोशिश प्रभावित करने की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:37 IST

Open in App

ढाका, दो अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही पांच मैचों  की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में बांग्लादेश अपने बेखौफ अंदाज के साथ खेलकर प्रभावित करना चाहेगा।

जिम्बाब्वे दौरे में टी20, एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद बांग्लादेश का हौसला बढ़ा हुआ है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम कई अनुभवी खिलाड़ियों के बिना यहां पहुंची है।

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि वह और उनके साथी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में सोचने के बजाय अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 एक ऐसा खेल है जहां आप किसी खास दिन किसी को भी हरा सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन शीर्ष पर है । उनकी टीम में कुछ अहम खिलाड़ी नहीं है तो हमें तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरना है।’’

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चार मुकाबलों में कभी कोई टी20 मैच नहीं हारा है, ये सभी मुकाबले विश्व कप में खेले गये है और इनका नतीजा एकतरफा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2-1 से जीत दर्ज की थी। उन्होंने हालांकि इससे पहले पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 4-1 से गंवा दी थी।

आरोन फिंच के चोटिल होने के कारण टीम की कमान विकेटकीपर मैथ्यू वेड को सौंपी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!