लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिये टीम चुनी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:40 IST

Open in App

ढाका, नौ सितंबर (एपी) बांग्लादेश ने गुरूवार को ट्वेंटी20 विश्व कप के लिये टीम का चयन किया जिसमें उसने उन सभी खिलाड़ियों को शामिल किया जिन्होंने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पर पहली बार श्रृंखला में जीत हासिल की है।

इसमें सिर्फ एक बड़ा खिलाड़ी शामिल नहीं है, वो सलामी बल्लेबाज तमिम इकबाल है जिन्होंने खुद को चयन से बाहर कर दिया था क्योंकि वह मार्च 2020 के बाद से टी20 मैच नहीं खेले थे। उन्होंने कहा था कि मौजूदा सलामी बल्लेबाज लिटन दास, सौम्य सरकार और मोहम्मद नईम को उन पर तरजीह दी जानी चाहिए क्योंकि वे नियमित रूप से खेल रहे हैं और चयनकर्ता भी इस बात पर सहमत थे।

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा, ‘‘तमिम सभी तीनों प्रारूप में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी जगह जिन खिलाड़ियों को लिया गया है, उनमें विश्व कप में खेलने की काबिलियत है। हमें उन पर भरोसा है। ’’

बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 4-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से बढ़त बनाये है जिसका अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जायेगा।

अबेदिन ने कहा कि इन जीत ने बांग्लादेश की टीम को अच्छा करने का भरोसा दिया है और चयनकर्ता इसकी अनदेखी नहीं कर सके।

टीम इस प्रकार है : महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), नईम शेख, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकर रहीम, अफीफ हुसैन, नुरूल हसन सोहान, शाक मेहदी हसन, नसूम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम, तास्किन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शमिम पटवारी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!