लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने पहले एकदिवसीय में श्रीलंका को 33 रन से हराया

By भाषा | Updated: May 23, 2021 22:34 IST

Open in App

ढाका, 23 मई (एपी) ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (30 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले को 33 रन से अपने नाम किया।

बांग्लादेश ने विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की 84 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 257 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 48.1 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट कर दिया।

बांग्लादेश की टीम को इस मैच से पहले तीनों प्रारूपों के 10 मैचों में से नौ में हार का सामना करना पड़ा था और एक मुकाबला ड्रा रहा।

टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरूआत में दो विकेट गंवा दिये। लिटन दास खाता खोले बिना पवेलियन लौट गये जबकि टीम में वापसी कर रहे अनुभवी शाकिब अल हसन (15) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

मुशफिकुर के अलावा बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह (54) और कप्तान तमीम इकबाल (52) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।

धनंजय डिसिल्वा श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिये।

मेहदी हसन ने बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरूआत की और दोनों सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनतिलका (21) और कुसल परेरा (30) को चलता किया। उन्होंने धनंजय डिसिल्वा (नौ) को आउट कर एकदिवसीय करियर का 50वां विकेट झटका।

श्रीलंका के मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद वानिंदु हसरंगा ने 60 गेंद में 74 रन की पारी खेल श्रीलंका की उम्मीदों को जीवंत रखा लेकिन 44वें ओवर में मोहम्मद सैफुद्दिन की गेंद पर उनके आउट होने के बाद टीम की उम्मीदें खत्म हो गयी।

बांग्लादेश के लिए मेहदी को मुस्तफिजुर रहमान का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 34 रन देकर तीन विकेट लिये।

श्रृंखला का दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!