लाइव न्यूज़ :

बाला ने स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में पहला गोल किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 16:37 IST

Open in App

ग्लास्गो, सात दिसंबर भारत की स्टार फुटबॉलर बाला देवी ने स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में रेंजर्स एफसी की मदरवेल एफसी के खिलाफ 9-0 की एकतरफा जीत में अपना पहला गोल दागा।

बाला रविवार को खेले गये मैच में 65वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरी और उन्होंने 85वें मिनट में टीम की तरफ से अंतिम गोल किया। उन्होंने तेजी से गेंद पर कब्जा करके विरोधी टीम की गोलकीपर को छकाकर स्कोर शीट में अपना नाम लिखवाया।

इस तरह से 30 वर्षीय बाला यूरोप में शीर्ष स्तर की पेशेवर लीग में गोल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन गयी हैं।

क्रिस्टी होवाट और लिजी अर्नोट ने हैट्रिक बनायी जबकि मेगान बेल और डायना बोर्मा ने एक-एक गोल किया।

बाला ने रेंजर्स को 68वें मिनट में दूसरी पेनल्टी भी दिलवायी। उन्हें तब बॉक्स के अंदर गिरा दिया गया था। इस पेनल्टी पर बोर्मा ने रेंजर्स की तरफ से आठवां गोल किया।

बाला जनवरी में यूरोप के किसी शीर्ष स्तर क्लब से पेशेवर अनुबंध करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!