बख्शी बहनों जाहन्वी और हिताशी की शानदार शुरूआत
By भाषा | Published: January 20, 2021 07:20 PM2021-01-20T19:20:29+5:302021-01-20T19:20:29+5:30
चेन्नई, 20 जनवरी बख्शी बहनों - जाहन्वी और हिताशी ने बुधवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया जिससे वे शीर्ष दो स्थान पर बनी हुई हैं।
अपनी पहली पेशेवर जीत की कोशिश में जुटी जाहन्वी ने दिन का सर्वश्रेष्ठ तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जबकि उनकी छोटी बहन हिताशी ने एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह नेहा त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।
दो एमेच्योर सहित पांच गोल्फर इवन पार 72 के कार्ड से संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।