लाइव न्यूज़ :

‘मीट द चैंपियन्स’ के अगले एपिसोड में पानीपत के स्कूल के बच्चों से मिलेंगे बजरंग

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को कहा कि वह 23 दिसंबर को ‘मीट द चैंपियन्स’ (चैंपियन से मिलो) कार्यक्रम के तहत पानीपत के आरोही मॉडल स्कूल का दौरा करेंगे और वहां छात्रों के साथ खेल और संतुलित आहार को लेकर चर्चा करेंगे।

बजरंग ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मैं ‘मीट द चैंपियन्स’ की अगली कड़ी में हिस्सा लेने जा रहा हूं। 23 दिसंबर को मैं पानीपत के मशहूर आरोही मॉडल स्कूल में आ रहा हूं और वहां बच्चों से खेल कूद और संतुलित आहार के विषय में बातचीत करूंगा।’’

इस महीने की शुरुआत में भाला फेंक के एथलीट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुजरात के अहमदाबाद में संस्कारधाम स्कूल का दौरा करके इस राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की थी, जिसमें प्रसिद्ध खिलाड़ी देश के स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार, फिटनेस और खेल के महत्व को लेकर जागरूक किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ऐसा किया जा रहा है जिसमें दो वर्षों में सभी ओलंपियन और पैरालंपियन का 75 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करवाना लक्ष्य है ताकि युवाओं को संतुलित आहार लेने और फिटनेस गतिविधियों के लिये प्रेरित किया जा सके।

बजरंग ने तोक्यो ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को हराकर कांस्य पदक जीता था। यह इन खेलों में भारत का छठा पदक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!