लाइव न्यूज़ :

कड़ी मेहनत और त्याग से सफलता पाने वाले बजरंग

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:19 IST

Open in App

... अमनप्रीत सिंह...

नयी दिल्ली, सात अगस्त तोक्यो ओलंपिक में कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया को यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत और त्याग के बाद मिली है।  

जब वह महज 11 साल के थे तब रात दो बजे अभ्यास के लिए अखाड़े में पहुंच जाते थे। परिवार के लोगों से बचने के लिए वह अपने बिस्तर पर तकिये को चादर से ऐसे ढक देते थे जिससे ऐसा लगे की वह सो रहे हैं।

सात-साढ़े सात घंटे के अभ्यास के बाद जब वह घर वापस आते थे तो उनकी मां राम प्यारी उनसे पूछती थी कि कब उठे थे। वह मुस्कुराकर झूठ बोल देते थे कि सुबह चार बजे।

उसकी मां जानती थी कि वह सच छुपा रहा है लेकिन वह बजरंग को इसके लिए कभी डांटती नहीं थी। आखिर कुश्ती उनकी रगों में जो था। उनके पिता और बड़े भाई भी पहलवान रहे है।

उनकी माँ ने उनसे केवल एक ही बात कही, ‘‘हारने के बाद कभी रोना मत। दूसरों के सामने कभी कमजोर मत दिखना। हार को अपनी प्रगति में सुधार की तरह लो और आगे बढ़ते रहो।’’

बजरंग बचपन में सारा दिन घर और स्कूल की जगह अखाड़े में रहना चाहते थे। वह केवल कुश्ती करना चाहता था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनके प्रतिद्वंद्वी का वजन और उम्र क्या है।

बजरंग 2008 में जब 34 किलो के थे तब मछरोली गांव के एक दंगल में उन्होंने लगभग 60 किग्रा के पहलवान के खिलाफ कुश्ती करने की अनुमति मांगी।

उनके भाई और पहलवान हरिंदर ने कहा, ‘‘ जब आयोजकों ने उसकी जिद्द के आगे घुटने टेक दिए और हमने भी उसे भाग लेने दिया, तो उसने कुश्ती की और उस पहलवान को चित्त कर दिया।’’

कोच आर्य वीरेंद्र ने सबसे पहले उनकी प्रतिभा को पहचाना और छारा इनडोर स्टेडियम में बजरंग ने प्रशिक्षण शुरू किया। वह तीन साल तक उनकी देखरेख में अभ्यास करते रहे।

बजरंग की प्रतिभा को नजरअंदाज करना मुश्किल था और 2008 में उनके पिता बलवान सिंह ने उनका नामांकन प्रसिद्ध छत्रसाल स्टेडियम में कराया। बजरंग दो साल में एशियाई कैडेट चैंपियन बन गए और 2011 में उन्होंने खिताब का बचाव किया।

इस प्रसिद्ध प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने सात साल बिताये। यहीं पर सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त जैसे ओलंपिक पदक विजेताओं ने भी अभ्यास किया था। बजरंग ने इस दौरान राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के पदक जीते और धीरे-धीरे इस खेल के बड़े खिलाड़ी बन गये।

उन्हें सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने 2018 विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक जीता। इस जीत के बाद ही उनसे ओलंपिक पदक की आस जाग गयी।

छत्रसाल स्टेडियम में इस दौरान योगेश्वर दत्त के साथ उनके मजबूत संबंध बन गये। योगेश्वर के इस स्टेडियम को छोड़ने के बाद उन्होंने भी उनका अनुसरण किया। इसके बाद वह योगेश्वर के मार्गदर्शन में बहालगढ़ में राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास करने लगे।

योगेश्वर के राजनीति में शामिल होने के साथ, बजरंग को जॉर्जियाई शाको बेंटिनिडिस के रूप में एक निजी कोच मिला। जिसने विदेशों में अच्छे स्पैरिंग साथी ढूंढने में उनकी मदद की।

खेल पर ध्यान देने के लिए बजरंग ने खुद को सात साल तक मोबाईल फोन से दूर रखा था। वह प्रतियोगिता के दौरान कभी घूमने नहीं जाते हैं और उन्होंने आज तक सिनेमा हॉल नहीं देखा है।

बजरंग के करियर के लिए 2018 मील का पत्थर साबित हुआ जिसमें उन्होंने पांच पदक जीते। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता था।

उन्होंने 2019 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया। वह तीन विश्व चैम्पियनशिप (2013, 2018 और 2019) में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!