लाइव न्यूज़ :

बजरंग पूनिया को अमेरिका में एक महीने अभ्यास शिविर के लिये मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ ने तोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया को अमेरिका में एक महीने के अभ्यास शिविर में भाग लेने की अनुमति दे दी है ।

एक विज्ञप्ति के अनुसार गुरूवार को मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ की बैठक में यह फैसला लिया गया । यह भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गठित ईकाई है जो टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह पाने योग्य खिलाड़ियों का चयन करती है ।

यह शिविर चार दिसंबर से तीन जनवरी तक मिशिगन में चलेगा और इस पर 14 लाख रूपये खर्च आयेगा ।

कोरोना महामारी के बीच अभ्यास बहाल होने के बाद से बजरंग सोनीपत के साइ सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं । वह अपने कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस और फिजियो धनंजय के साथ अमेरिका जायेंगे । उन्हें मुख्य कोच सर्जेइ बेलोग्लाजोव के मार्गदर्शन में शीर्ष पहलवानों के साथ अभ्यास का मौका मिलेगा ।

बजरंग तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!