लाइव न्यूज़ :

बीएआई ने मंत्रालय से विदेशी खिलाड़ियों के लिये पृथकवास नियमों में राहत देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:47 IST

Open in App

(अमित कुमार दास)

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोमवार को खेल मंत्रालय से अगले साल योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों के लिये 14 के अनिवार्य पृथकवास में राहत देने का अनुरोध किया।

बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने 400,000 डॉलर के इंडिया ओपन टूर्नामेंट के आयोजन की योजना बनाने के लिये खेल मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात की जो इंदिरा गांधी स्टेडियम में 30 मार्च से चार अप्रैल तक खेला जायेगा।

सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने आज खेल मंत्री से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे 14 दिन के पृथकवास के बजाय देश में आगमन पर प्रस्थान से 72 घंटे पहले ली गयी नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रचलन पर विचार करे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया ओपन एक अहम ओलंपिक क्वालीफायर है और उन बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिये महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है जिन्होंने अभी तक ओलंपिक के लिये अपना स्थान पक्का नहीं किया है। इसलिये पृथकवास नियमों में राहत देने से उन्हें टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति मिल जायेगी। ’’

टूर्नामेंट का 2020 चरण दिसंबर तक स्थगित हो गया था लेकिन बाद में बैडमिंटन विश्व महासंघ ने इसे रद्द कर दिया था क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में काफी फेरबदल करना पड़ा था।

लेकिन 2021 इंडिया ओपन ओलंपिक क्वालीफायर है तो विश्व के शीर्ष खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में स्थान पक्का करने के लिये इसमें भागीदारी का लक्ष्य बनाये हैं जिसमें भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी शामिल हैं।

सिंघानिया ने कहा कि खेल मंत्री ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिये पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लिखित अनुरोध सौंपा है और खेल मंत्री ने जल्द से जल्द इस मुद्दे को निपटाने का आश्वासन दिया है। बीएआई और खेल मंत्रालय बैडमिंटन की भारत में इंडियन ओपन सुपर सीरीज से वापसी देखने के लिये उत्सुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!