लाइव न्यूज़ :

बीएआइ ने अनिवार्य पृथकवास समय घटाया, श्रीकांत ने फिर ट्रेनिंग शुरू की

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:34 IST

Open in App

बैंकाक, 24 जनवरी भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत को प्रोटोकॉल के कारण हाल में समाप्त हुए थाईलैंड ओपन से हटने के लिये बाध्य होना पड़ा था लेकिन भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा उनके 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को एक हफ्ता घटाने के बाद रविवार को उन्होंने फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी।

श्रीकांत को थाईलैंड ओपन से इसलिये हटना पड़ा था क्योंकि वह बी साई प्रणीत के साथ एक ही कमरे में ठहरे हुए थे जो कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले थे।

श्रीकांत हालांकि सोमवार को अनिवार्य पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आये थे और थाईलैंड में पहुंचने के बाद भी परीक्षण में नेगेटिव ही थे।

सत्ताईस वर्षीय श्रीकांत ने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड के सितिकोम थामासिन को 21-11 21-11 से हरा दिया था जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

बीएआई ने यह भी घोषणा की कि पूरी भारतीय टीम का सोमवार को अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जायेगा।

बीएआई ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीकांत किदाम्बी पर अपडेट, बीएआई ने उनके 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को एक हफ्ते घटा दिया है और पूर्व नंबर एक शटलर ने आज से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी टीम का भी कल अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!