लाइव न्यूज़ :

बीएआइ ने अनिवार्य पृथकवास समय घटाया, श्रीकांत ने फिर ट्रेनिंग शुरू की

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:50 IST

Open in App

बैंकाक, 24 जनवरी भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत को प्रोटोकॉल के कारण हाल में समाप्त हुए थाईलैंड ओपन से हटने के लिये बाध्य होना पड़ा था लेकिन भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा उनके 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को एक हफ्ता घटाने के बाद रविवार को उन्होंने फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी।

श्रीकांत को थाईलैंड ओपन से इसलिये हटना पड़ा था क्योंकि वह बी साई प्रणीत के साथ एक ही कमरे में ठहरे हुए थे जो कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले थे।

श्रीकांत हालांकि सोमवार को अनिवार्य पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आये थे और थाईलैंड में पहुंचने के बाद भी परीक्षण में नेगेटिव ही थे।

सत्ताईस वर्षीय श्रीकांत ने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड के सितिकोम थामासिन को 21-11 21-11 से हरा दिया था जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

बीएआई ने यह भी घोषणा की कि पूरी भारतीय टीम का सोमवार को अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जायेगा।

बीएआई ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीकांत किदाम्बी पर अपडेट, बीएआई ने उनके 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को एक हफ्ते घटा दिया है और पूर्व नंबर एक शटलर ने आज से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी टीम का भी कल अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जायेगा। ’’

श्रीकांत और मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने बुधवार से यहां शुरू होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इन दोनों और सहयोगी स्टाफ का सोमवार को अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जायेगा।

सुपर 1000 टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी पहले ही थाईलैंड से रवाना हो चुके हैं जबकि युगल खिलाड़ी सोमवार को रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!