लाइव न्यूज़ :

बीएआई अध्यक्ष हिमांत विश्व सरमा बीडब्ल्यूएफ परिषद में चुने गए

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांत विश्व सरमा को शनिवार को 2025 तक चार साल के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) परिषद में चुना गया।

बैडमिंटन एशिया के भी उपाध्यक्ष सरमा को 236 मत मिले। वर्चुअल वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और खेल की वैश्विक संचालन संस्था के चुनाव के दौरान परिषद में 20 स्थानों के लिए 31 सदस्य मैदान में थे।

सरमा ने बीएआई की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरे पक्ष में मतदान करने के लिए मैं सभी सदस्य देशों का आभारी हूं और मैं इस मौके पर बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष के साथ परिषद के अपने साथी सादस्यों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मुख्य लक्ष्य भारतीय बैडमिंटन को वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर ले जाना है और देश को बैडमिंटन के पावरहाउस के रूप में स्थापित करना है।’’

बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष पॉल एरिक होयेर को निर्विरोध फिर अध्यक्ष चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!