लाइव न्यूज़ :

बीएआई ने कोचिंग स्टाफ का अनुबंध सितंबर 2022 तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं को देखते हुए मंगलवार को अपने कोचिंग स्टाफ का अनुबंध बढ़ा दिया।

जिन कोच का अनुबंध बढ़ाया गया उनमें इंडोनेशिया के ड्वी क्रिस्टियावान भी शामिल हैं। बीएआई ने उनके अलावा मोहम्मद मिफताक, हेरी सेतियावान, एडी कुरनियावान और एस्का रिफान जाया का अनुबंध 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया है।

बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है और इसलिए हमने आज टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद कोचिंग और अभ्यास सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल बढ़ा दिया।’’

इंडोनेशिया के मुल्यो हांडोयो और मलेशिया के टेन किम हर के भी भारत के एकल और युगल बैडमिंटन कोच के रूप में वापसी करने की उम्मीद है और राष्ट्रीय महासंघ के जल्दी ही उनकी नियुक्ति को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!