लाइव न्यूज़ :

बाइ ने घरेलू सत्र शुरू करने के लिये खिलाड़ियों और अधिकारियों का टीकाकरण करने को कहा

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के कड़े दिशानिर्देशों के तहत घरेलू सत्र की बहाली करने के लिये उसने राज्य इकाईयों से अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों का टीकाकरण करने को कहा है।

बाइ के दिशानिर्देशों के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, आयोजन दल और स्टाफ का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। उनके लिये वैध ‘बारकोड’ के साथ अपना प्रमाणपत्र लाना आवश्यक होगा।

संघ के अनुसार जिन खिलाड़ियों की उम्र 14 साल से कम है उनके लिये अपने मूल स्थान से रवाना होने से 96 घंटे पहले तक की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा जिसमें ‘बारकोड’ हो।

सीनियर रैकिंग टूर्नामेंटों के साथ 2021-22 के सत्र की शुरुआत होगी। उसके बाद आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

बाइ महासचिव अजय सिंघानिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘घरेलू सत्र एक साल से अधिक समय से ठप्प पड़ा है। हम इसे शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जब भी टूर्नामेंट शुरू हों तो उसमें सभी भागीदारी करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!