लाइव न्यूज़ :

बेछेंद्री पाल 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के पर्वतारोहण दल की अगुवाई करेंगी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:14 IST

Open in App

कोलकाता, सात मार्च विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली देश की पहली महिला पर्वतारोही बेछेंद्री पाल मई से शुरू होने वाले पांच महीने के लंबे हिमालय पर्वतारोहण अभियान में 50 साल से अधिक उम्र की 10 महिलाओं के दल का नेतृत्व करेंगी।

‘फिट एट 50 प्लस वुमन’ (50 साल से अधिक की उम्र में भी फिट महिलाएं)’ ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन ‘21’ अरुणाचल प्रदेश से मई के पहले सप्ताह में शुरू होगा और लगभग 40 पर्वतों से होते हुए 4,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा जिसमें 71,320 फीट ऊंचा और मुश्किल माने जाने वाला लामखंगा दर्रा भी शामिल है।

‘फिट इंडिया’ के बैनर तले युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित यह अभियान को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के कराकोरम पर्वत श्रृंखला में खत्म होगा।

इस दिग्गज पर्वतारोही ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ यह अभियान सभी आयु वर्ग की महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी के दौर में, महिलाओं का स्वास्थ्य और फिटनेस परिवार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए एक उम्मीद प्रदान करेगा और 50 या 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नया रास्ता बनाएगा। यह महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक होगा।’’

अरूणाचल से अभियान शुरू करने के बाद यह दल भूटान, सिक्किम, नेपाल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश स्थिति विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं से होते हुए लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कराकोरम दर्रे के पास खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: 80 गेंद में शतक, 8 चौके और 6 छक्के, भारत के खिलाफ 7वां शतक

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!