लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रिया की यूरोपीय चैंपियनशिप में पहली जीत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 10:41 IST

Open in App

बुकारेस्ट (रोमानिया), 14 जून (एपी) आस्ट्रिया ने स्थानापन्न खिलाड़ियों के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से नार्थ मेसेडोनिया को 3—1 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की।

ग्रुप सी के इस मैच में माइकल ग्रेगोरित्स्च और मार्को अर्नोतोविच ने स्थानापन्न खिलाड़ियों के रूप में उतरकर आखिरी क्षणों में गोल दागे।

आस्ट्रिया के कोच फ्रैंको फोडा ने कहा, ''सभी खिलाड़ियों को बधाई। उन्होंने आज इतिहास रच दिया। स्थानापन्न खिलाड़ी हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं। ''

आस्ट्रिया की यह पिछले 31 वर्षों में किसी बड़े टूर्नामेंट में पहली जीत है। यूरोपीय चैंपियनशिप में यह उसकी पहली जीत है।

ग्रेगोरित्स्च ने कप्तान डेविड अलाबा के क्रास पर 78वें मिनट में गोल किया जबकि अर्नोतोविच ने मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले गोल दागा। इन दोनों खिलाड़ियों ने 59वें ​मिनट में तब मैदान पर कद​म रखा था जब स्कोर 1—1 से बराबर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!