लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया के मशहूर तैराकी कोच डॉन टैलबोट का निधन

By भाषा | Updated: November 4, 2020 14:34 IST

Open in App

ब्रिस्बेन, चार नवंबर (एपी) आस्ट्रेलिया के मशहूर तैराकी कोच और आस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉन टैलबोट का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे।

आस्ट्रेलियाई खेल हॉल ऑफ फेम ने बुधवार को बयान जारी करके टैलबोट के निधन की जानकारी दी। आस्ट्रेलियाई तैराकी संघ ने कहा कि टैलबोट ने क्वीन्सलैंड के गोल्ड कोस्ट में अंतिम सांस ली।

हॉल ऑफ फेम के अध्यक्ष जॉन बर्टरैंड ने कहा, ‘‘जॉन टैलबोट आस्ट्रेलियाई तैराकी के स्वर्णिम युग में उसके प्रमुख थे। कोचिंग के जादूगर ने आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में वापसी करके उसे सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिलवाये। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन को लेकर लोगों की सोच बदल डाली थी। ’’

टैलबोट ने 1950 के दशक में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। वह 1989 में आस्ट्रेलियाई तैराकी कोच के रूप में वापसी करने से पहले कनाडा और अमेरिका के भी कोच रह चुके थे। उनके रहते हुए आस्ट्रेलिया ने सिडनी ओलंपिक 2000 में तैराकी में पांच स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!