आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम के कोच ने त्यागपत्र दिया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:33 IST2021-03-18T16:33:35+5:302021-03-18T16:33:35+5:30

Australian women's hockey team resigns | आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम के कोच ने त्यागपत्र दिया

आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम के कोच ने त्यागपत्र दिया

पर्थ, 18 मार्च (एपी) आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच पॉल गौडोइन ने एक स्वतंत्र समीक्षा में मौजूदा कार्यक्रम में ‘कामकाजी संस्कृति का अभाव’ पाये जाने के बाद तोक्यो ओलंपिक से महज चार महीने पहले अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

सहायक कोच केटी एलेन को अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और हॉकी आस्ट्रेलिया तोक्यो ओलंपिक से पहले मुख्य कोच ढूंढने की योजना बना रहा है।

गौडोइन 1996 अटलांटा और 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बुधवार को हॉकी आस्ट्रेलिया की समीक्षा का नतीजा मिलने के बाद अपना इस्तीफा देने की घोषणा की। इस समीक्षा को सार्वजनिक नहीं किया जायेगा।

पिछले साल महिला टीम के अंदर धमकाने और शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाने जैसे व्यवहार तथा समलैंगिकों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होने के आरोप लगे थे। हाई परफोरमेंस मैनेजर टोनी कम्पस्टन ने जनवरी में इस्तीफा दे दिया था। सहायक कोच स्टेफ एंड्रयूज और चयनकर्ता शैरोन बुकानन ने भी त्यागपत्र दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Australian women's hockey team resigns

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे