लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी पोल वॉल्ट खिलाड़ी के पॉजिटिव आने से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पृथकवास पर गए

By भाषा | Updated: July 29, 2021 14:04 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई (एपी) ओलंपिक के दौरान महामारी के खतरे को देखते हुए गुरुवार को आस्ट्रेलिया की पूरी ट्रैक टीम को कुछ समय के लिए पृथकवास पर जाना पड़ा। कोविड-19 परीक्षण में अमेरिका के पोल वॉल्ट खिलाड़ी सैम केंड्रिक्स के पॉजिटिव आने के बाद यह कदम उठाया गया।

दो बार के विश्व चैंपियन और अमेरिकी रिकॉर्ड धारक केंड्रिक्स को ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं की शुरुआत से 24 घंटे से भी कम समय पहले खेलों से बाहर होना पड़ा जिससे ओलंपिक में पदक का एक बड़ा दावेदार चुनौती पेश नहीं कर पाएगा।

केंड्रिक्स इस हफ्ते ट्रेनिंग ट्रैक पर उतरने वाले दर्जनों खिलाड़ियों में शामिल थे और आस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि उसने अपनी पूरी 54 सदस्यी टीम (41 खिलाड़ी और 13 अधिकारी) को अलग थलग कर दिया है और इन सभी का परीक्षण होगा क्योंकि कथित तौर पर तीन एथलीट केंड्रिक्स के संपर्क में आए थे।

कुछ घंटों बाद आस्ट्रेलिया ओलंपिक समिति ने घोषण की कि तीनों नेगेटिव पाए गए हैं और इन तीनों के अलावा बाकी सभी को सामान्य गतिविधियों पर लौटने की स्वीकृति दे दी गई है।

ये तीनों खिलाड़ी अलग थलग रहेंगे और सामाजिक दूरी के कड़े नियमों के साथ उन्हें अभ्यास बहाल करने की इजाजत मिलेगी।

अमेरिका की ओलंपिक एवं पैरालंपिक समिति ने केंड्रिक्स के पॉजिटिव पाए जाने की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया से डिलीट कर दी गई पोस्ट में उनके पिता ने कहा था कि मिसिसिपी का यह 28 वर्षीय खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है लेकिन उसकी तबीयत ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!