लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम 763 दिन बाद खेलेगी घरेलू मैदान पर पहला मैच

By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:21 IST

Open in App

सिडनी, 29 अक्टूबर (एपी) आस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम 11 नवंबर को जब यहां विश्व कप क्वालीफायर में सऊदी अरब का सामना करेगी तो यह उसका अपने घरेलू मैदान पर ठीक 763 दिन बाद पहला मैच होगा।

फुटबॉल आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पुष्टि की यह मैच वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें स्टेडियम की क्षमता के 75 प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति होगी।

यह आस्ट्रेलिया का 10 अक्टूबर 2019 के बाद पहला घरेलू मैच होगा। उसने तब कैनबरा में नेपाल को हराया था। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण टीम स्वदेश में मैच नहीं खेल पायी थी।

आस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2022 के क्वालीफायर में केवल नेपाल के खिलाफ ही एकमात्र मैच स्वदेश में खेला है। उसने 12 में से 11 मैच बाहर खेले हैं। उसे अभी छह मैच खेलने हैं जिनमें से चार मैच आस्ट्रेलिया में होंगे।

आस्ट्रेलिया अभी ग्रुप बी में सऊदी अरब के बाद दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!