लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पीटर हैंड्सकांब कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:19 IST

Open in App

मेलबर्न, 12 जुलाई आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पीटर हैंड्सकांब कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण लंकाशर के खिलाफ काउंटी मैच से बाहर हो गये।

यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस सत्र में मिडिलसेक्स की कप्तानी कर रहा है लेकिन वह रविवार को चैंपियनशिप के ग्रुप दो के मैच में नहीं खेल पाया। उनके कोविड परीक्षण का परिणाम पॉजिटव आया है जिसके कारण उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।

‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हैंड्सकांब की जगह आयरलैंड के टिम मुर्टाग ने मिडिलसेक्स की अगुवाई की। मिडिलसेक्स ने लंकाशर के खिलाफ इस मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 280 रन बनाये। ’’

हैंड्सकांब इस सत्र में रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं। वह मिडिलसेक्स के लिये 13 पारियों में 50 रन तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं।

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में भारत के खिलाफ सिडनी में खेला था। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2019 में बर्मिंघम में खेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!