लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने दूसरा एशेज टेस्ट 275 रन से जीतकर 2 . 0 की बढत बनाई

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:20 IST

Open in App

एडीलेड, 20 दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रन से हराकर 2 . 0 की बढत बना ली ।

जीत के लिये 468 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को 192 रन पर आउट हो गई।

जोस बटलर ने 207 गेंद में 26 रन बनाये और वह हिट विकेट आउट हो गए ।

अभी तक 2 . 0 से पिछड़ने के बाद एशेज श्रृंखला में एकमात्र टीम वापसी करके जीत दर्ज कर सकी है जो 1936 . 37 में डॉन ब्रैडमैन की आस्ट्रेलियाई टीम थी । आस्ट्रेलिया को गत विजेता होने के कारण एशेज बरकरार रखने के लिये अगला मैच बस ड्रॉ करना है ।

आस्ट्रेलिया ने पहला मैच ब्रिसबेन में नौ विकेट से जीता था । यहां मिली जीत दिन रात के टेस्ट में उसकी लगातार नौवीं जीत है जिसमें तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने पांच विकेट लिये ।

इस बीच आस्ट्रेलिया ने बाकी तीन टेस्ट के लिये टीम में कोई बदलाव नहीं किया है ।

बाजू में खिंचाव के कारण बाहर रहे जोश हेजलवुड और कोरोना संक्रमित के करीबी संपर्क में आने के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके कप्तान पैट कमिंस गुरूवार को टीम से जुड़ेंगे । हेजलवुड को 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी । चौथा टेस्ट सिडनी में और पांचवां होबर्ट में जनवरी में खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!