लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में 472 सदस्यीय दल भेजेगा आस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 10:30 IST

Open in App

सिडनी, पांच जुलाई (एपी) आस्ट्रेलिया तोक्यो ओलंपिक में 472 सदस्यीय दल भेजेगा जो 2004 एथेंस ओलंपिक के बाद उसका सबसे बड़ा दल होगा ।

आस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति ने सोमवार को कहा कि 254 महिला और 218 पुरूष 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों के लिये तोक्यो जायेंगे । एथेंस में आस्ट्रेलिया ने 482 खिलाड़ी भेजे थे ।

आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल सदस्यों में दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ऐश बार्टी भी होंगी ।

आस्ट्रेलिया 33 खेलों में भााग लेगा जिनमें चार नये ओलंपिक खेल कराटे, स्केटबोर्डिंग , स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग शामिल हैं ।

आस्ट्रेलियाई दल के प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने कहा ,‘‘ यह खिलाड़ियों के लिये काफी कठिन वर्ष था और सभी के पास बताने के लिये एक कहानी है । इसके बाावजूद उन्होंने क्वालीफाई किया जो उनकी मानसिक दृढता और प्रतिबद्धता की बानगी है ।’’

आस्ट्रेलियाई टीम में 66 वर्ष की मैरी हान्ना भी शामिल हैं जो घुड़दौड़ (ड्रेसेज) में भाग लेंगी । घुड़दौड़ खिलाड़ी एंड्रयू हॉय का यह आठवां ओलंपिक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!