लाइव न्यूज़ :

एशेज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगा आस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 10:17 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 मई (एपी) आस्ट्रेलिया दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज श्रृंखला से पूर्व पहली बार एक टेस्ट मैच के लिये अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा।

आस्ट्रेलिया की पुरुष टीम दक्षिण गोलार्द्व की गर्मियों में अपने छह टेस्ट मैच के सत्र की शुरुआत 27 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होबार्ट में होने वाले मैच से करेगी।

आस्ट्रेलियाई टीम एशेज में अपने अभियान की शुरुआत आठ से 12 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में होने वाले मैच से करेगी। इसके बाद तीन दिन का विश्राम और फिर एडिलेड में दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जाएगा।

एशेज श्रृंखला का अगला मैच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू होगा जबकि सिडनी में नये साल में चौथा मैच खेला जाएगा। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 14 से 18 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा कि एशेज से पहले लंबे प्रारूप में कम मैच खेलना उनकी टीम के लिये चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने संकेत दिये कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में आस्ट्रेलिया अपनी मजबूत टीम उतारेगा।

पेन ने कहा, ‘‘हम इसके अभ्यस्त हैं। आपको इससे सामंजस्य बिठाना होगा। मुझे लगता है कि एशेज की दृष्टि से यह (अफगानिस्तान के खिलाफ मैच) महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!