लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:01 IST

Open in App

सापोरो (जापान), 22 जुलाई (एपी) दो बार की ओलंपिक पुरूष फुटबॉल चैम्पियन अर्जेंटीना को गुरूवार को तोक्यो खेलों के शुरूआती मैच में आस्ट्रेलिया से 0-2 से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा।

आस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम 2008 के बाद पहला ओलंपिक खेल रही है। उसने लाचलान वेल्स के 14वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल कर ली।

मार्को टिलियो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरने के एक ही मिनट बाद 80वें मिनट में टीम के लिये दूसरा गोल कर दिया और टीम ने जीत हासिल की।

आस्ट्रेलिया ग्रुप सी में मिस्र और स्पेन से ऊपर शीर्ष पर है। स्पेन ने एक अन्य मुकाबले में गोल रहित ड्रा खेला।

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 2004 और 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं। आस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1992 में चौथे स्थान पर पहुंचना रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!