लाइव न्यूज़ :

लाबुशेन के रिकॉर्ड शतक से ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:48 IST

Open in App

एडीलेड, 17 दिसंबर (एपी) मार्नस लाबुशेन (103) दिन रात्रि टेस्ट मैच में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां दूसरे एशेज टेस्ट मैच में शुक्रवार को दिन के पहले सत्र में पांच विकेट पर 302 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

डिनर के लिए खेल रोके जाते समय कप्तान स्टीव स्मिथ 55 और एलेक्स कैरी पांच रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 221 रन से की उस समय लाबुशेन 95 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

दिन का शुरुआती 40 मिनट काफी नाटकीय रहा जहां गेंद और बल्ले के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला। लाबुशेन ने जिम्मी एंडरसन की गेंद को थर्ड मैन के पास बाउंड्री के पार भेज कर टेस्ट करियर का छठा और एशेज का पहला शतक पूरा किया।

इसके कुछ देर बाद ही वह ओली रोबिनसन की गेंद पर कैच आउट हो गये लेकिन रिप्ले में नो बॉल की पुष्टि होने के बाद उन्हें जीवनदान मिल गया। वह हालांकि इसका फायदा उठाने में विफल रहे और अपनी पारी के 400वें मिनट में इसी गेंदबाज की गेंद पर पगबाधा हो गये।

लाबुशेन ने इस दौरान टेस्ट में 2000 रन पूरे किये। उन्होंने इस उपलब्धि को महज 34 पारी में पूरा किया। डॉन ब्रैडमैन (22), जॉर्ज हेडली (32), हर्बर्ट सटक्लिफ (33) और माइक हसी (33) ने ही इस से कम पारियों में इस कारनामे को किया है।

लाबुशेन ने अब एडीलेड ओवल में लगातार तीन डे-नाइट टेस्ट में शतक लगया हैं, उनका औसत लगभग 100 है।

  ऑस्ट्रेलिया अपना नौवां दिन-रात्रि मैच खेल रहा है, और पिछले सभी आठ मैच अपने घर में ही जीते हैं।

पहले टेस्ट शतक बनाने वाले ट्रैविस हेड,  इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की गेंद पर बोल्ड हो गये। उन्होंने 18 रन बनाये। इसके बाद कैमरून ग्रीन (02) को बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!