लाइव न्यूज़ :

स्टार्क की धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:57 IST

Open in App

एडीलेड, 18 दिसंबर (एपी) अनुभवी मिशेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट मैच में के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 236 रन पर समेट कर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। 

पहली पारी को नौ विकेट पर 473 रन पर घोषित करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 45 रन बना लिये है जिससे उनकी कुल बढ़त 282 रन की हो गयी और अभी नौ विकेट बचे हुए है।

शानदार लय में चल रहे डेविड वार्नर 13 रन बनाकर रन आउट हुए तो वही लय की तलाश में लगे मार्कस हैरिस 59 गेंद में 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जहां उनका साथ ‘नाइट वॉचमैन’ माइकल नासेर (दो रन) दे रहे है।  

इससे पहले इंग्लैंड की टीम दिन के पहले सत्र के बाद दो विकेट पर 140 रन के साथ बेहतर स्थिति में थी लेकिन स्टार्क के 37 रन पर चार विकेट और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन के 58 रन पर तीन विकेट से उसने 86 रन के अंदर आखिरी आठ विकेट गंवा दिये।

ऑस्ट्रेलिया का यह नौवां दिन-रात्रि टेस्ट मैच है और उसने इससे पहले अपने सभी आठ मैच जीते है जिसका सबसे ज्यादा श्रेय स्टार्क को जाता है। स्टार्क गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

इसमें स्टार्क के दबदबे के इसी बात से समझा जा सकता है कि उनके बाद दूसरे स्थान पर काबिज जोश हेजलवुड के नाम 32 विकेट है।

युवा हरफनमौला कैमरुन ग्रीन (24 रन पर दो विकेट) ने भी गेंदबाजी में प्रभावित किया और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (62) का विकेट चटकाकर डेविड मलान (80) के साथ तीसरे विकेट के लिए 138 रन की उनकी साझेदारी को तोड़ा।

इंग्लैंड ने इस दौरान 19 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये। रूट के पवेलियन जाने के बाद स्टार्क ने  मलान को कप्तान स्मिथ के हाथों कैच कराया तो वही लियोन ने ओली पोप (पांच) को पवेलियन भेजा।

स्टार्क ने  विकेटकीपर जोस बटलर को खाता खोले बगैर वार्नर के हाथें कैच कराया।

लियोन ने इसके बाद क्रिस वोक्स (24) और ग्रीन ने बेन स्टोक्स (34) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की बड़ी बढ़त सुनिश्चित कर दी।

ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है और अब इस मैच में भी उसका पलड़ा भारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!