लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया दूसरे एशेज टेस्ट में जीत के करीब

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:26 IST

Open in App

एडीलेड, 20 दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलिया को दूसरा एशेज टेस्ट जीतने के लिये आखिरी दिन सोमवार को इंग्लैंड के चार विकेट और लेने हैं जबकि पूरे दो सत्र का खेल बाकी है।

इंग्लैंड ने 486 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले सत्र में छह विकेट 142 रन पर गंवा दिये । इंग्लैंड ने चार विकेट पर 82 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन 15 गेंद बाद ही माइकल स्टार्क ने ओली पोप (चार) को आउट कर दिया जिन्होंने दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच थमाया ।

स्टार्क अगले ओवर में एक और विकेट ले लेते लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कारी की गलती से जोस बटलर को जीवनदान मिल गया । बटलर ने विकेट के पीछे कैच उछाला लेकिन गेंद कारी और पहली स्लिप में खड़े डेविड वॉर्नर के बीच रह गई।

दस ओवर बाद स्पिनर नाथन लियोन ने बेन स्टोक्स को आउट किया जिन्होंने 77 गेंद में 12 रन बनाये ।

लंच के समय बटलर 16 और क्रिस वोक्स 28 रन बनाकर खेल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!