लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने कुवैत को 3-0 से हराया, यूएई की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:17 IST

Open in App

कुवैत सिटी, चार जून (एपी) आस्ट्रेलिया ने 567 दिन में अपना पहला मैच खेलते हुए 55वें सेकेंड में ही गोल दागकर विश्व कप क्वालीफाईंग फुटबॉल मैच में कुवैत पर 3—0 से आसान जीत दर्ज की।

आस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 19 महीने के बाद विश्व कप एशियाई क्वालीफाईंग में अपना पहला मैच खेला और मैथ्यू लेकी ने एक मिनट से पहले ही टीम की तरफ से पहला गोल दाग दिया।

जैकसन इर्विन ने आस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरा गोल किया जबकि एडजिन हरस्टिक ने 66वें मिनट में तीसरा गोल दागा। आस्ट्रेलिया की पांच मैचों में यह पांचवीं जीत है तथा वह ग्रुप बी में कुवैत और जोर्डन से पांच अंक आगे है। अभी तीन मैच बचे हुए हैं।

दूसरे दौर के अन्य मैचों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ग्रुप जी में मलेशिया को 4—0 से हराया। ​उसकी तरफ से अली माब्खोत ने दो गोल किये। वह अपने देश की तरफ से अब तक 73 गोल दाग चुके हैं। माब्खोत सक्रिय फुटबॉलरों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी (71) से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 103 गोल के साथ शीर्ष पर हैं।

थाईलैंड और इंडोनेशिया का मैच 2—2 से बराबर छूटा। इससे यूएई ग्रुप में वियतनाम के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ग्रुप सी में अपने पिछले दो मैच गंवाने वाले ईरान ने हांगकांग को 3—1 से हराया जबकि बहरीन ने कंबोडिया को 8—0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप डी में फलस्तीनी टीम ने सिंगापुर को 4—0 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!