लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की विश्व कप क्वालीफायर्स में संघर्षपूर्ण जीत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:53 IST

Open in App

सियोल, सात सितंबर (एपी) आस्ट्रेलिया ने एशियाई क्षेत्र के विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग के ग्रुप बी के हनोई में खेले गये अपने दूसरे मैच में वियतनाम को 1-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

इस बीच ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया ने सुवोन विश्व कप स्टेडियम में लेबनान को 1-0 से पराजित करके अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने अपना पहला मैच इराक से गोलरहित ड्रा खेला था।

आस्ट्रेलिया की तरफ से 43वें मिनट में रेयान ग्रांट ने हेडर से गोल किया। उनके इस पहले अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से आस्ट्रेलिया लगातार पांचवीं बार विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में आगे बना हुआ है।

दक्षिण कोरिया लगातार 10वीं बार विश्व कप में जगह बनाने की कवायद में लगा है। कोरियाई टीम को अपने स्टार खिलाड़ी सोन हियूंग मिन के बिना यह मैच खेलना पड़ा जो सोमवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे।

मिन के बिना दक्षिण कोरिया को जूझना पड़ा लेकिन क्वोन चांग हून के 60वें मिनट में किये गये गोल से वह जीत दर्ज करने में सफल रहा।

दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें कतर में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगे। तीसरे स्थान की टीमों के बीच प्लेऑफ खेला जाएगा जिसकी विजेता टीम अन्य परिसंघ की टीम से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!