लाइव न्यूज़ :

पीकेएल में खिलाड़ियों की नीलामी 29 से 31 अगस्त तक

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की दो सत्र के बाद इस साल फिर से वापसी होगी और इसके आठवें सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी 29 से 31 अगस्त के बीच की जाएगी।

इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार घरेलू, विदेशी और नए युवा खिलाड़ी चार श्रेणियों ए, बी, सी और डी में विभाजित होंगे। इसमें ए श्रेणी के लिये आधार मूल्य 30 लाख रुपये, बी श्रेणी के लिये 20 लाख रूपये, सी श्रेणी के लिये 10 लाख रुपये और डी श्रेणी के लिये छह लाख रुपये रखा गया है।

इस सत्र में एक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर 4.4 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। जिन खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया गया है उनमें छठे और सातवें सत्र में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी शामिल हैं।

मशाल स्पोर्टस के सीईओ अनुपम गोस्वामी ने कहा, ‘‘ हम दो वर्षों बाद पीकेएल की वापसी को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह भारत और दुनिया के कबड्डी प्रेमियों के लिये विशिष्ट लीग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!