लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में हॉकी स्टिक से संतुलन बनाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:45 IST

Open in App

भवानीपटना (ओडिशा), 14 अगस्त भारतीय हॉकी के मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी देश को गौरवांवित कर रहे हैं।

ओडिशा के बोलांगीर जिले के 25 साल के राजगोपाल भोई ने तीन घंटे 22 मिनट और 22 सेकेंड के समय के साथ दायें हाथ की तर्जनी अंगुली में सबसे अधिक समय तक हॉकी स्टिक को संतुलित करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया।

तुरेकेला ब्लॉक के जामुतझोला गांव के रहने वाले भोई ने गुरुवार को कांताबांजी क्षेत्र के हरि भवन में रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया।

इस दौरान गिनीज विश्व रिकॉर्ड से जुड़ा कोई टाइमकीपर, जज या गवाह मौजूद नहीं था।

इसके मौके पर बोलांगीर जिले के खेल अधिकारी राजेंद्र बंधेई, कांताबांजी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सत्यजीत कंदांकेल और कुछ खेल हस्तियां मौजूद थी।

इस वर्ग का गिनीज विश्व रिकॉर्ड अभी दो घंटे और 22 मिनट का है जो बेंगलुरू के हिमांशु गुप्ता के नाम है।

कार्यक्रम के आयोजक सत्यपीर प्रधान ने बताया कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड से कोई नहीं आया था लेकिन सामान्य आवेदन प्रक्रिया के तहत इस प्रयास की निगरानी के लिए टीम मौजूद थी।

प्रधान ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड को सौंपी गई है और टीम का चयन दिशानिर्देशों के आधार पर किया गया था।

उन्होंने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि होने के बाद कही गिनीज विश्व रिकॉर्ड प्रमाण पत्र जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!