लाइव न्यूज़ :

एटलेटिको खिताब से एक जीत दूर, बार्सिलोना बाहर

By भाषा | Updated: May 17, 2021 12:02 IST

Open in App

मैड्रिड, 17 मई (एपी) लुई सुआरेज के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने ओसासुना को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब जीतने की उम्मीदें मजबूत कर दी।

एटलेटिको की स्पेनिश खिताब जीतने की उम्मीदों पर एक समय पानी फिरता नजर आ रहा था था लेकिन सुआरेज ने 88वें मिनट में निर्णायक गोल दाग दिया।

इससे पहले रीनन लोडी ने 82वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। ओसासुना की तरफ से एंटे बुडमीर ने 75वें मिनट में गोल दागा था।

इस जीत से एटलेटिको अंतिम दौर से पहले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे हो गया है। रीयाल ने नाचो के 68वें मिनट में किये गये गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर स्वयं को खिताब की दौड़ में बनाये रखा।

सेल्टा विगो से 2-1 से हारने के कारण बार्सिलोना खिताब की दौड़ से बाहर हो गया है।

एटलेटिको को खिताब हासिल करने के लिये अंतिम दौर में जीत की जरूरत है जबकि रीयाल मैड्रिड को जीत दर्ज करने के अलावा एटलेटिको की हार की दुआ करनी होगी।

एटलेटिको का सामना 23 मई को वेल्लाडोलिड जबकि रीयाल का इसी दिन विल्लारीयाल से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!