लाइव न्यूज़ :

एटलेटिको मैड्रिड ने सात साल बाद जीता ला लिगा खिताब

By भाषा | Updated: May 23, 2021 14:45 IST

Open in App

मैड्रिड, 23 मई (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने पहले हॉफ में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके वल्लाडोलिड को 2—1 से पराजित करके सात साल बाद स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीता।

एटलेटिको ने अंतिम दौर तक पहुंचे कड़े संघर्ष के बाद सात साल का इंतजार समाप्त किया। उसके खिलाड़ी आखिरी सीटी बजने के साथ ही जश्न में झूम उठे। उन्होंने बाद में ​अपने प्रशंसकों के साथ स्टेडियम के बाहर भी जश्न मनाया।

एटलेटिको ने दूसरे स्थान पर रहे रीयाल मैड्रिड का अपना खिताब बरकरार रखने का सपना तोड़ा। वह अपने शहर के इस प्रतिद्वंद्वी से दो अंक आगे रहा। रीयाल ने एक अन्य मैच में विल्लारीयाल को 2—1 से हराया।

एटलेटिको को हालांकि शुरू में कुछ विषम पलों से गुजरना पड़ा। वल्लाडोलिड ने 18वें मिनट में ही आस्कर प्लानो के गोल से बढ़त हासिल कर दी थी। उसने मध्यांतर तक इस बढ़त को बरकरार रखा।

एंजेल कोरिया ने 57वें मिनट में एटलेटिको की तरफ से बराबरी का गोल दागा जबकि लुई सुआरेज ने इसके 10 मिनट बाद निर्णायक गोल किया।

इस तरह से एटलेटिको ने 38 मैचों में 86 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। पिछली बार के चैंपियन रीयाल मैड्रिड के इतने मैचों में 84 अंक रहे। बार्सिलोना 38 मैचों में 79 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इन तीनों के अलावा सेविला ने अगले साल की चैंपियन्स लीग में जगह बनायी।

रीयाल मैड्रिड ने भी आखिरी क्षणों में दो गोल करके विल्लारीयाल को हराया। येरेमी पिनो के 20वें मिनट में किये गये गोल से मिली बढ़त को विल्लारीयाल ने 87वें मिनट तक कायम रखा। इसके बाद करीम बेंजेमा ने बराबरी का गोल दागा जबकि लुका मोड्रिच ने इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में विजयी गोल दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!