लाइव न्यूज़ :

ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड शीर्ष पर, रीयाल मैड्रिड की टीम भी जीती

By भाषा | Updated: December 6, 2020 11:19 IST

Open in App

मैड्रिड, छह दिसंबर (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए शनिवार को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर जगह बनाई जबकि रीयाल मैड्रिड की टीम भी जीत के इंतजार को खत्म करने में सफल रही। बार्सीलोना की टीम को हालांकि एक बार फिर हार की निराशा झेलनी पड़ी।

रीयाल मैड्रिड ने सेविला को 1-0 से हराकर पिछले तीन मैचों में दो हार और एक ड्रॉ की निराशा को पीछे छोड़ा जिससे मैनेजर जिनेदिन जिदान को कुछ राहत मिली होगी। यह गोल हालांकि रीयाल मैड्रिड के किसी खिलाड़ी ने नहीं किया बल्कि यह यासिन बोउनोउ का दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल था।

एटलेटिको मैड्रिड ने वालाडोलिड को 2-0 से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की और मौजूदा सत्र में पहली बार शीर्ष पर जगह बनाने में सफल रही। टीम के 10 मैचों में 26 अंक हो गए हैं। रीयाल सोसीदाद की टीम 24 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन उसने 11 मैच खेले हैं।

बार्सीलोना को हालांकि केडिज के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!