लाइव न्यूज़ :

एटलेटिको ने बार्सीलोना को बराबरी पर रोका, शीर्ष पर बरकरार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 09:41 IST

Open in App

मैड्रिड, नौ मई (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को यहां कैंप नाउ में लियोनल मेस्सी की बार्सीलोना को गोल रहित बराबरी पर रोककर ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी बढ़त बरकरार रखी।

एटलेटिको की टीम 35 मैचों में 77 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है। रीयाल मैड्रिड की टीम हालांकि अगर रविवार को सेविला को हरा देती है तो शीर्ष पर पहुंच जाएगी। रीयाल मैड्रिड की टीम अभी 34 मैचों में 74 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।

बार्सीलोना 35 मैचों में 75 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

मेस्सी के पास बार्सीलोना के साथ लीग खिताब जीतने का यह अंतिम मौका है क्योंकि इस स्टार स्ट्राइकर का क्लब के साथ अनुबंध खत्म हो रहा है और उन्होंने पिछले साल कहा था कि वह क्लब छोड़ना चाहते हैं।

अन्य मैचों में जोसेलू के 87वें मिनट में दागे गोल की बदौलत अलावेस ने लेवांते को 2-2 से बराबरी पर रोका। केडिज ने हुएस्का को 2-1 से हराया।

दूसरी तरफ इस्पांयोल ने जारागोजा से गोल रहित ड्रॉ खेलकर स्पेन की प्रथम डिविजन में वापसी सुनिश्चित की। टीम दूसरे स्थान पर चल रही मालोर्का से छह जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे अलमेरिया से 12 अंक आगे है। शीर्ष दो टीमों को प्रथम डिविजन में स्वत: ही जगह मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!