लाइव न्यूज़ :

नॉर्थईस्ट युनाइटेड को हराकर एटीकेएमबी चौथी बार फाइनल में

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:10 IST

Open in App

मडगांव, नौ मार्च एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में मंगलवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2-1 से हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का पहला चरण 1-1 की बराबरी पर छूटा था इस तरह एटीकेएमबी दिया। इसी के साथ एटीकेएमबी 3-2 के कुल स्कोर के साथ जीत दर्ज की।

फाइनल में एटीकेएमबी का सामना 13 मार्च को मुम्बई सिटी एफसी से होगा, जो पहली बार खिताब के लिए प्रयासरत है। मुम्बई ने सोमवार को नियमित और अतिरिक्त समय के गोलरहित निकलने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में एफसी गोवा को 6-5 से हराया था।

गत चैम्पियन एटीकेएमबी की टीम आज मैच के शुरू से दबदबा बनाकर खेली। उसने डेविड विलियम्स के गोल की मदद से 38वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे हाफ में मनवीर सिंह (68वें मिनट) के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

नार्थईस्ट की टीम ने 74वें मिनट में वीपी सुहैर की गोल से वापसी की लेकिन टीम 86वें मिनट में बराबरी करने का मौका चूक गयी। बॉक्स के अंदर सुहैर से मिले पास पर आशुतोष गेंद को गोल पोस्ट के ऊपर से मार बैठे। इससे उनकी टीम की पहली बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!