लाइव न्यूज़ :

फाइनल के टिकट के लिए एटीकेएमबी और नॉर्थईस्ट युनाइटेड की नजरें जीत पर

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:02 IST

Open in App

मडगांव, आठ मार्च एटीके मोहन बागान और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी की टीमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले के लिए मंगलवार को जब यहां के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उतरेगी तो उनकी कोशिश हर हाल में जीत दर्ज करने की होगी।

दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल के पहले चरण का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा था ऐसे में इस मुकाबलें में दोनों टीमें पूरी दमखम के साथ मैदान पर उतरेंगी।

नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम पहली बार फाइनल में जाने के लिए प्रयासरत है जबकि एंटोनियो हबास की देखरेख में एटीके मोहन बागान तीसरी बार फाइनल खेलना चाहेगी।

सेमीफाइनल के पहले चरण में नार्थईस्ट ने अंतिम मिनट में इदरिसा सिल्ला द्वारा किए गए गोल की मदद से हबास की टीम को जीत नहीं हासिल करने दिया था। इस टीम ने हालांकि 34वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी।

हबास अगले मैच को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ किसी तरह का दबाव नहीं है। यह बड़े मौके भुनाने का अवसर है और यह मौका दोबारा हाथ नहीं आएगा। हमें इस पल का लुत्फ लेना होगा। हमें अपना श्रेष्ठ देते हुए सेमीफाइनल का आनंद लेना होगा।’’

नॉर्थईस्ट की टीम पिछले 10 मैचों से अजेय है और कोच खालिद जमील चाहेंगे कि यह लय बरकरार रहे।

जमील ने कहा, ‘‘हमें नतीजा हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि यह एक करो या मरो का मुकाबला है। ऐसे में हमेशा दबाव होता है। मैंने खिलाड़ियों को इस दबाव का आनंद लेने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!