लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा के सामने एटीके मोहन बागान की चुनौती

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:34 IST

Open in App

मडगांव, 16 जनवरी एफसी गोवा के पास इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने का शानदार मौका है लेकिन इसके लिए उसे मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को हराना होगा।

फातोर्दा में रविवार को जीत से एफसी गोवा दूसरे स्थान पर चल रही एटीके मोहन बागान को उसके मौजूदा स्थान से हटा सकती है।

यह मुकाबला काफी रोचक होगा क्योंकि एक टीम का आक्रमण और एक की रक्षात्मक पंक्ति बहुत अच्छी है।

कोच जान फेरांडो ने इस मैच को लेकर कहा, ‘‘कल का मैच अच्छा होगा क्योंकि हमारे पास तीन अंक हासिल करने के अलावा एक टीम के तौर पर सुधार करने का भी मौका होगा। हर मैच महत्वपूर्ण है। एक टीम के तौर पर हमारे लिए तीन अंक लेना बहुत जरूरी है। जैसा कि सब लोग जानते हैं कि हमारा लक्ष्य प्लेआफ है। ’’

वहीं एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो हबास ने कहा, ‘‘मुम्बई की टीम के साथ क्या होता है हमें इससे मतलब नहीं है। हम क्या कर रहे हैं यह अहम है। हमें पिछले मैच में हार मिली थी और इसने हमारे अंक कम किए थे। हमें अब हर मैच जीतना है। हम पिछले मैच के बारे में नहीं सोच रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!