लाइव न्यूज़ :

कृष्णा, मनवीर के गोल से एटीके मोहन बागान ने पहला आईएसएल डर्बी मैच जीता

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:27 IST

Open in App

वास्को, 27 नवंबर फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने गोल करने की शानदार फार्म जारी रखी जिससे एटीके मोहन बागान ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहले कोलकाता डर्बी मुकाबले में एससी ईस्ट बंगाल को 2-0 से शिकस्त दी।

रॉय कृष्णा ने केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ अभियान शुरू करने वाले मैच में टीम का एकमात्र गोल दागा था। उन्होंने दूसरे हाफ के शुरू में ही 49वें मिनट में एटीके मोहन बागान के लिये पहला गोल दाग दिया। इसके बाद मनवीर सिंह ने 85वें मिनट में गोल कर अपने क्लब को पूरे तीन अंक दिलाये।

यह एटीके मोहन बागान की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है और अंक तालिका में छह अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी दूसरे स्थान पर है।

कोच एंटोनियो लोपेज हबास की शैली के अनुसार खेलते हुए एटीके मोहन बागान ने पहले धीमी शुरूआत की जिसके बाद उसने मैच पर कब्जा किया।

वहीं लीवरपूल के महान फुटबॉलर रोबी फाउलर के लिये भारत में कोचिंग कार्यकाल की निराशाजनक शुरूआत थी जिन्होंने एक महीने से भी कम समय में एससी ईस्ट बंगाल को तैयार किया। उनके स्ट्राइकरों ने उनकी योजना के अनुसार खेल नहीं दिखाया।

ईस्ट बंगाल की टीम अर्जेंटीनी महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की याद में काली पट्टी बांधकर खेली जिनका बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने भारतीय महान फुटबॉलर पीके बनर्जी और चुन्नी गोस्वामी के सम्मान में एक मिनट का मौन किया जिनका इस साल निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!