लाइव न्यूज़ :

एटीके मोहन बागान की टीम एफसीसी कप के लिए मालदीव पहुंची

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:04 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अगस्त एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) 18 अगस्त से शुरू होने वाले अपने एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप (ग्रुप डी, दक्षिण क्षेत्र) में अपने अभियान के लिए मालदीव पहुंच गयी।

टीम को हालांकि फिनलैंड के स्टार मिडफील्डर जोनी कौको और भारतीय टीम के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी संदेश झिंगन की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

स्पेन के दिग्गज जावी हर्नाडेज की जगह टीम में शामिल हुए कौको यूरो चैम्पियनशिप में भाग लेने के बाद विश्व कप के मैचों की तैयारियों के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ रहेंगे जबकि झिंगन क्रोएशिया के क्लब एचएनके सिबेनिक से जुड़ेंगे।

कोच एंटोनियो लोपेज हबास की देखरेख में टीम 21 खिलाड़ियों के साथ शनिवार को मालदीव पहुंची।

एटीकेएमबी के साथ ग्रुप डी में बांग्लादेश की  बशुंधरा (वसुंधरा) किंग्स और मालदीव की मैजिया स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन के अलावा प्लेऑफ की विजेता टीम होगी।

एटीकेएमबी अपने अभियान की शुरुआत बेंगलुरू एफसी और मालदीव के क्लब ईगल्स के बीच खेले जाने वाले प्लेऑफ के विजेता के खिलाफ मैच से करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!