लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: टूटा सपना, कमलप्रीत कौर छठे स्थान पर रहीं, ओलंपिक से बाहर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2021 19:44 IST

Tokyo Olympic 2020 Kamalpreet Kaur Women's Discus Throw Final: मार्च में फेडरेशन कप में 65.06 मीटर का थ्रो फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देशानदार फॉर्म में चल रही कमलप्रीत ने दो बार 65 मीटर का आंकड़ा पार किया था।इंडियन ग्रां प्री 4 में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर करते हुए उन्होंने 66.59 मीटर का थ्रो फेंका।पंजाब में काबरवाला गांव की कौर का जन्म किसान परिवार में हुआ।

Tokyo Olympic 2020 Kamalpreet Kaur Women's Discus Throw Final: चक्काफेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर का सपना टूटा। कमलप्रीत कौर छठे स्थान पर रहीं। 25 वर्ष की कमलप्रीत ने एथलेटिक्स में फाइनल खेल रही थीं। फाइनल स्कोर 63,70 रहा।

इस साल शानदार फॉर्म में चल रही कमलप्रीत ने दो बार 65 मीटर का आंकड़ा पार किया था। उन्होंने मार्च में फेडरेशन कप में 65.06 मीटर का थ्रो फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वह 65 मीटर पार करने वाली पहली भारतीय हैं। इसके बाद जून में इंडियन ग्रां प्री 4 में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 66.59 मीटर का थ्रो फेंका।

शनिवार को क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रही कमलप्रीत आठ दौर के फाइनल में कभी भी पदक की दौड़ में नहीं रही। बारिश के कारण मुकाबला एक घंटे तक बाधित रहा। कमलप्रीत ने तीसरे दौर में 63 . 70 मीटर का थ्रो फेंका और छठे स्थान पर रही।

इससे पहले 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया भी लंदन ओलंपिक 2012 में छठे स्थान पर रही थी। अपने निजी कोच के बिना आई कमलप्रीत पूरे फाइनल में नर्वस नजर आई। अभी तक वह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट विश्व यूनिवर्सिटी खेल 2017 में भाग ले पाई हैं और उनमें आत्मविश्वास का अभाव दिख रहा था।

पंजाब के काबरवाला गांव के एक किसान की बेटी कमलप्रीत ने शनिवार को 64 मीटर का थ्रो लगाकर पदक की उम्मीद जगाई थी । अमेरिका की वालारी आलमैन 68 . 98 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण, जर्मनी की क्रिस्टीन पुडेंज को रजत और मौजूदा विश्व चैम्पियन क्यूबा की येमे पेरेज को कांस्य पदक मिला। दो बार की गत चैम्पियन क्रोएशिया की सैंड्रा पेरकोविच चौथे स्थान पर रही।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानदिल्लीहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!